फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Uncontrolled tractor trolley overturned in ditch, youth died and three including brother and

Hardoi Accident: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलटी, युवक की मौत और भाई-चाचा समेत तीन घायल

Tue, 27 Feb 2024 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि भाई और चाचा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कन्नौज में कोल्ड स्टोर में आलू रखकर वापस आते समय हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Uncontrolled tractor trolley overturned in ditch, youth died and three including brother and
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में कोल्ड स्टोर में आलू रखकर वापस आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना में चाचा-भतीजे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। तीनों घायलों को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तौकलाबाद निवासी अवधेश (50) अपने भतीजों पंकज (28) और शिवा (20) के साथ कन्नौज स्थित एक कोल्ड स्टोर में आलू रखने के लिए सोमवार को गया था। साथ में ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार (30) भी था। सोमवार रात लगभग 11 बजे यह लोग वापस गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास खांदी मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे चालक समेत चारों लोग नीचे दब गए। शोर सुनकर राहगीरों ने मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को निकाला और पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंकज को पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अवधेश, शिवा और सुनील को कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंकज खेती करता था। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed