फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: Uncontrolled tempo overturn, nine injured

Hardoi Accident: अनियंत्रित टेंपो पलटा, नौ घायल, तीन गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

Mon, 13 Jun 2022 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jun 2022 05:50 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू टेंपो पलटने से नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Hardoi Accident: Uncontrolled tempo overturn, nine injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीघाट मार्ग पर शुक्लापुर गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों ने टेंपो के अंदर फंसे घायलों को निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


मल्लावां-मेहंदी घाट मार्ग पर एक टेंपो सवारियां भरकर राघौपुर जा रहा था। शुक्लापुर गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लखनऊ के अलीगंज पांडे टोला निवासी जमुना देवी (40), उनकी बेटी साक्षी (19), दिव्यांशी (14), प्रज्ञांशी (12), पुत्र प्रतीक (16), के अलावा माधौगंज थाना क्षेत्र के खुरदामदारपुर निवासी माधुरी (28), उनकी बेटी प्रियंका (13), शिखा (9), बेटा गौरव (3), गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उन्हें टेंपो से बाहर निकाला। सीएचसी से डॉक्टरों ने जमुना, माधुरी, दिव्यांशी की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चालक मौके से फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed