फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Student dies after being hit by a JCB, bike dragged for hundred meters, driver ran away

Hardoi Accident: जेसीबी की टक्कर से छात्र की मौत, बाइक सौ मीटर तक घिसटी, ईंट-भट्ठे पर गाड़ी खड़ी कर भागा चालक

Sat, 05 Oct 2024 04:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

Hardoi News: टड़ियावां थाना क्षेत्र में बाइक सवार छात्र को जेसीबी ने रौंद डाला। दोस्त की बाइक से छात्र घर से अभिलेख लेने गया था। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Student dies after being hit by a JCB, bike dragged for hundred meters, driver ran away
hardoi road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरिहरपुर मार्ग पर शारदा नहर पुल के मोड़ के पास जेसीबी ने बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को टक्कर मार दी। सिर के बल सड़क पर गिरे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक जेसीबी में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद चालक जेसीबी को एक ईंट-भट्ठे पर खड़ा कर भाग निकला।

विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के चौभयन थोक मजरा भैंसरी निवासी इनुश (18) राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां का छात्र था। शनिवार को वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल में उसे हाईस्कूल की मार्कशीट और आय जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी। इस पर उसने अपने दोस्त से बाइक मांगी और उक्त अभिलेख लेने घर चला गया।
विज्ञापन

अभिलेख लेकर गांव से स्कूल आते समय हरिहरपुर मार्ग पर शारदा नहर पुल के मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इनुश सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी दौरान बाइक जेसीबी में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लिया
सौ मीटर आगे चालक ने बाइक जेसीबी से अलग कर दी और कुछ आगे ले जाकर ईंट-भट्ठे पर जेसीबी खड़ी कर दी। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी कब्जे में ले ली गई है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed