फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident, Strong collision between moped and bike, uncle and nephew died, two seriously injured

Hardoi Accident: मोपेड और बाइक की जोरदार टक्कर, मौसा-भतीजे की मौत, दो गंभीर घायल...अस्पताल में भर्ती

Tue, 26 Mar 2024 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

 Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में दरियाबाद के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें मोपेड और बाइक की भिडंत हो गई। हादसे में मौसा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Hardoi Accident, Strong collision between moped and bike, uncle and nephew died, two seriously injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पाली-पचदेवरा मार्ग पर सोमवार को दरियाबाद गांव के पास मोपेड (विक्की) और बाइक की टक्कर हो गई। घटना में मोपेड सवार मौसा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोगों को उपचार के लिए फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद निवासी मुखलाल (28) अपने साढ़ू के बेटे सिकंदरपुर निवासी शोभित (17) के साथ सोमवार को मोपेड से भरखनी में रहने वाले अपने मामा के घर जा रहा था। पचदेवरा थाना क्षेत्र में दरियाबाद गांव में ईंट भट्ठे के पास बाइक ने मोपेड में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में मोपेड सवार मुखलाल और शोभित के साथ बाइक पर सवार शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के चंपतपुर निवासी शिवांशू (23) और सुरजीत (21) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
यहां पहुंचे शिवांशू और सुरजीत के परिजन दोनों को फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जबकि मुखलाल और शोभित की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मुखलाल और शोभित की कुछ ही देर के अंतराल पर मौत हो गई। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed