फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Accident: groom cousin died in a car collision

Hardoi Accident: कार की टक्कर से दूल्हे के चचेरे भाई की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 27 Jun 2022 11:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jun 2022 11:52 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Hardoi Accident: groom cousin died in a car collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र निवासी सराय थोक पश्चिमी के वीरू पुत्र मेवाराम अपने चचेरे भाई शिवा की शादी में भाई पिंट व बहनोई लाले के साथ बाइक से सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम म्यानी जा रहा था। कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम नयागांव में पराग दूध डेरी के पास लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वीरू पुत्र मेवाराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed