फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Accident Cousin brother sister died in a high speed car accident family said no postmortem is required

Hardoi Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से चचेरे भाई-बहन की मौत, परिजन बोले- नहीं कराना है पोस्टमॉर्टम

Thu, 20 Feb 2025 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

Hardoi News: लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। परिजन बिना कुछ बताए दोनों के शव मेडिकल कॉलेज से ले गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पोस्टमॉर्टम नहीं कराना है।

विज्ञापन
Hardoi Accident Cousin brother sister died in a high speed car accident family said no postmortem is required
मेडिकल कॉलेज में लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने चचेरे भाई बहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भाई बहन उछलकर दूर जा गिरे। दोनों को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचे। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सूचना शहर कोतवाली भेजी, लेकिन इसी बीच परिजन दोनों शव लेकर मेडिकल कॉलेज से चले गए।

विज्ञापन

कौंढ़ा गांव निवासी सुनील मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग पौने तीन बजे उसकी पत्नी काजल बेटे सुमित (5) और जेठ सुशील की पुत्री रक्षिका (6) के साथ लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के बाहर ही टहल रही थी। इसी बीच तीनों सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने रक्षिका और सुमित को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चचेरे भाई बहन हवा में उछलकर सड़क किनारे कूड़े और पत्थर के ढेर में जा गिरे।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
घटना से मौके पर कोहराम मच गया। परिजन दोनों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचे। यहां आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में ड़्यूटी पर तैनात डॉ. आदित्य ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉ. आदित्य दोनों बच्चों की मौत की जानकारी लिखित में शहर कोतवाली भेजने की औपचारिकता पूरी करने लगे। इसी बीच परिजन दोनों बच्चों के शव लेकर चले गए। परिजनों का कहना था कि उन्हें बच्चों के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना है। घटना को लेकर देहात कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चला है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed