फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Absconding history sheeter arrested for 16 years

हरदोई: 16 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दो किलो अफीम डोडा बरामद

Fri, 10 Dec 2021 07:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 10 Dec 2021 07:54 PM IST
सार

एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी पप्पू पर हरियावां व देहात कोतवाली क्षेत्र में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट व गुंडा एक्ट के नौ मामले पंजीकृत हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। आरोपी लगभग 16 साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Hardoi: Absconding history sheeter arrested for 16 years
गिरफ्तार पप्पू नाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार को उतरा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया है। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच उतरा तिराहा के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पप्पू नाई निवासी ग्राम शिवरी थाना हरियावां बताया। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी पप्पू पर हरियावां व देहात कोतवाली क्षेत्र में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट व गुंडा एक्ट के नौ मामले पंजीकृत हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। आरोपी लगभग 16 साल से फरार चल रहा था। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed