फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi A moving car caught fire driver saved his life by jumping out stop car on side there was no traffic jam

Hardoi: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, गाड़ी को किनारे रोका…नहीं लगा जाम, लोगों ने की सराहना

Sat, 07 Jun 2025 11:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई-पिहानी मार्ग पर भूरा टीकुर गांव के पास मड़िया पुलिया पर एक कार में अचानक भीषण कार लग गई। हादसे की सूचना पर जब तक दमकल पहुंची, तब तक कार जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Hardoi A moving car caught fire driver saved his life by jumping out stop car on side there was no traffic jam
कार में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में पिहानी-हरदोई मार्ग पर शुक्रवार की शाम अचानक चलती कार में आग लग गई। इससे कार चालक ने गाड़ी रोड के किनारे करके खुद कूदकर जान बचाई। सूचना पर आई दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शहर के आलू थोक निवासी कंदर्प उर्फ पीयूष मिश्रा (27) शुक्रवार की सुबह अपने निजी काम से पिहानी गए थे। वह कार खुद चला रहे थे। शाम को वापसी के दौरान भूराटीकुर गांव के पास मड़िया पुलिया पर अचानक कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार से लपटें उठनें लगीं।

विज्ञापन

चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान
पीयूष ने सूझबुझ दिखाते हुए फौरन ही कार रोड के किनारे रोक दी और गाड़ी से कूद गए। मौके पर आसपास के लोग आ गए। दमकल विभाग को सूचना पहुंचाई गई। दमकल की गाड़ी आने से पहले ही कार पूरी तरह से राख हो गई। कुछ देर बाद आई दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

युवक ने दिखाया संयम
कार चला रहे पीयूष ने आग की लपटें देखकर अपना संयम बरकरार रखा सूझबूझ दिखाते हुए उन्होंनें सबसे पहले कार को रोड के किनारे रोक दिया। इससे हरदोई पिहानी मार्ग पर जाम नहीं लगा। वहां मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed