{"_id":"645bc21e869c1777330826c3","slug":"hardoi-10-bikes-including-five-shops-burnt-to-ashes-due-to-fierce-fire-in-industrial-area-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग से पांच दुकानों सहित 10 बाइकें जलकर हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग से पांच दुकानों सहित 10 बाइकें जलकर हुईं राख
Wed, 10 May 2023 09:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 May 2023 09:42 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में पांच दुकानों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आकर 10 बाइकें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पांच दुकानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटें पड़ोस में टाट-पन्नी की बनीं झोपड़ी तक पहुंच गई, जिससे यहां खड़ी 10 बाइकें जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की रैसो ग्राम सभा निवासी राम सागर मौर्य इंडस्ट्रियल एरिया यूपीएसआईडीसी के फेज सेकेंड में होटल और किराना की तीन दुकानें चलाते हैं। तीनों दुकानें लकड़ी के बने खोखे हैं। पड़ोस में दो अन्य लोगों की दुकानें भी है। बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे अज्ञात कारण से इन दुकानों में आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते ही पांचों दुकानों धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पड़ोस में टाट-पन्नी से बनीं झोपड़ी को चपेट में ले लिया। यहां खड़ी श्रमिकों की 10 बाइकें भी जलकर राख हो गईं। झोपड़ी में खड़ी बाइकें फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों की थी। रैसो निवासी प्रत्यक्षदर्शी बाइक मालिक मांशी अस्थाना, ज्ञानेंद्र अस्थाना ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी पलक झपकते ही देखते ही सभी बाइकें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
किराना व्यवसायी राम सागर का कहना है कि उसकी तीन दुकानों में 50 हजार की नकदी सहित लगभग आठ लाख का सामान जलकर राख हो गया है। इसके अलावा दो अन्य दुकानों में करीब दो लाख की नुकसान होने की बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड़ ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।