{"_id":"60eb46238ebc3e49c4241e43","slug":"hanuman-temple-of-jainpur-will-be-developed-as-a-tourist-destination-akbarpur-news-knp639632794","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा जैनपुर का हनुमान मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा जैनपुर का हनुमान मंदिर
विज्ञापन
राजपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध जैनपुर हनुमान मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने की कवायद शुरू हो गई। इलेक्ट्रनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल की पहल पर पर्यटन विभाग ने मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने के लिए पचास लाख रुपये का बजट जारी किया है। रविवार को मंदिर पहुंचे राज्यमंत्री ने विधि विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
राजपुर क्षेत्र के जैनपुर गांव स्थित आस्था का केंद्र रामजानकी हनुमान मंदिर में क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती जिले जालौन, हमीरपुर, औरैया, कानपुर नगर से लोग आकर पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर में हर साल यहां मेले का आयोजन किया जाता है। जहां बुढवा मंदिर पर भक्तों को जन सैलाब उमड़ता है। दो बीघा से अधिक भूमि पर मंदिर बना है।
मंदिर को पर्यटक स्थल बनाने के लिए सिकंदरा विधायक राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल की पहल पर पर्यटक विभाग ने पचास लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। रविवार को राज्यमंत्री ने भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। संस्था के सहायक अभियंता रणंजय चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी लिमिटेड कार्यदाई संस्था को पर्यटक स्थल बनाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में चारों ओर बाउंड्रीवॉल, गेट डीप बोरिंग का काम होगा। भूमि पूजन के दौरान मंदिर के महंत बाबा शिवपाल महाराज, महेंद्र सिंह, भाजपा नेता दिनेश मिश्रा, महेश चौहान, बाबू विश्नोई, मनोज पांडेय, शिवाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। तीन महीने का प्रोजेक्ट है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
यह कार्य कराए जाएंगे
मंदिर में बाउंड्रीवॉल, सोलर लाइट, बेंचों का निर्माण, पेयजल, स्टोर रूम, लाकर, जूता घर, चबूतरा, रेलिंग, गेट, प्रकाश व्यवस्था समेत अनेक कार्य कराएं जाएंगे। (संवाद)