{"_id":"603bd4f58ebc3ee9771a8019","slug":"hanuman-returned-to-ram-with-chudamani-kanpur-news-knp614608269","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ामणि लेकर राम के पास लौटे हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ामणि लेकर राम के पास लौटे हनुमान
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश मैदान में रामलीला में रविवार को हनुमान के सीता माता का चूड़ामणि लेकर लंका से लौटने व राम सेना के लंका पर चढ़ाई करने की लीला का मंचन किया गया।
मेला श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने लीलाओं का मंचन किया। कलाकारों ने दर्शाया कि लंका का दहन करने के पश्चात हनुमान माता सीता से चूड़ामणि लेकर लंका से प्रस्थान करते हैं। समुद्र तट पर पहुंचने के बाद जामवंत व वानरों से मिलने कर राम के पास जाकर जानकारी देते हैं।
उधर, लंका में भी विचार विमर्श होते हैं तो विभीषण भी रावण को सीता को लौटाने के लिए समझाते हैं, रावण उन्हें अपशब्द कह कर भगा देता है। विभीषण समुद्र पार करके राम दल में पहुंचते हैं और विभीषण को राजा बनाने का वचन देते हैं।
विज्ञापन
इसके उपरांत वानर सेना तैयार कर समुद्र पर पुल व लंका पर चढ़ाई की लीला का भी मंचन किया गया। इस मौके पर आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, कृष्ण अवतार दीक्षित मौजूद रहे।