फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hand grenades recovered from excavated soil in Hardoi children found playing bomb disposal squad called

UP: खोदी गई मिट्टी से निकले हैंडग्रेनेड,खेलते मिले बच्चे…बड़ा हादसा होते बचा, बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया

Wed, 04 Jun 2025 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jun 2025 06:25 AM IST
सार

Hardoi News: माधौगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कूल के बाहर कुछ बच्चे हैंडग्रेनेड से खेलते नजर आए, जिससे हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेंद्र सिंह ने देखा तो बच्चों को वहां से हटा दिया और पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
Hand grenades recovered from excavated soil in Hardoi children found playing bomb disposal squad called
खोदी गई मिट्टी में निकला हैंडग्रेनेड - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के फत्तेपुर चौगवां में निर्माणाधीन स्कूल में भराई के लिए खोदी गई मिट्टी में मंगलवार को हैंडग्रेनेड निकला। स्कूल के बाहर कुछ बच्चे हैंडग्रेनेड से खेलते नजर आए। इस पर विद्यालय के प्रबंधक ने हैंडग्रेनेड वहीं रखवाकर बच्चों को अलग कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी पर सीओ बिलग्राम मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में पता चला कि हैंडग्रेनेड लंबे समय से मिट्टी के नीचे दबा हुआ था। बम डिस्पेाजल स्क्वायड लखनऊ से बुलाया गया है। फत्तेपुर चौगवां में सीपीयू बीएस हायर सेकेंड्री स्कूल का निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस को दी हैंडग्रेनेड मिलने की जानकारी
सुबह लगभग आठ बजे गांव के ही कुछ बच्चे स्कूल के सामने मैदान में हैंडग्रेनेड से खेल रहे थे। विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेंद्र सिंह ने देखा तो बच्चों को वहां से हटा दिया। इसके बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और हैंडग्रेनेड मिलने की जानकारी पुलिस को दी।

सीओ बोले- बॉम्ब डिटेक्शन स्क्वायड को बताया गया है
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह और माधौगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने हैंडग्रेनेड को गीले बोरे में रखवा दिया है। सीओ ने बताया कि बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीडीएस) लखनऊ को जानकारी दी गई है। वहां से टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन

पहले भी जिले में मिल चुके हैं हैंडग्रेनेड
पांच मई 2024 को पचदेवरा थाना क्षेत्र के कौंधी में एक आम के बाग में हैंडग्रेनेड मिले थे। यहां झाड़ियों में एक लोहे का डिब्बा जमीन में दबा हुआ था। उत्सुकता में बच्चों ने इसे खोद लिया था। इसमें तीन हैंडग्रेनेड मिले थे। जांच में पता चला था कि इसके अंदर कोई फ्यूज या डेटोनेटर नहीं हैं।

तीन बच्चे अपने घर ले गए थे हैंडग्रेनेड
लोनार कोतवाली क्षेत्र के नाऊनगरा में आठ सितंबर 2023 को भी तीन हैंडग्रेनेड मिले थे। धरती के फूल खोदते समय मिले इन हैंडग्रेनेड को तीन बच्चे अपने घर ले गए थे। बाद में परिजनों ने हैंडग्रेनेड वहीं रखवा दिए थे, जहां से यह मिले थे। इसकी जांच कराई गई थी और जांच में हैंडग्रेनेड काफी पुराने और निष्क्रिय पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed