फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Youth subjected to third degree torture at police station SP transfers SI to police lines

वर्दी की बर्बरता: गलत वारंटी समझ उठाया, फिर थाने में युवक को दी थर्ड डिग्री, SP ने दरोगा को किया लाइन हाजिर

Tue, 07 Jul 2026 02:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 07 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

Hamirpur Police Brutality Case: सदर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने गलत पहचान के आधार पर शिवराज सिंह नामक युवक को उठा लिया और थाने में उसे थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा सुरेंद्र पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur Youth subjected to third degree torture at police station SP transfers SI to police lines
जिला अस्पताल में भर्ती घायल शिवराज सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली पुलिस की एक बड़ी लापरवाही और बर्बरता का मामला सामने आया था, जहां गलत वारंटी समझकर एक युवक को बुरी तरह पीटा गया। मामले में पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने दरोगा सुरेंद्र पाल को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच अपर एएसपी अरविंद कुमार वर्मा की थी।

विज्ञापन

बता दें कि सदर कोतवाली पुलिस गलत वारंटी समझकर मेरापुर निवासी शिवराज सिंह को थाने ले आई थी। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि थाने के भीतर उसे बेरहमी से पीटा गया। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने उसके हाथ, चेहरे और सीने पर चोटों की पुष्टि की है।

विज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे।  मेरापुर निवासी शिवराज सिंह की बहन रूबी ने बताया कि सदर कोतवाली में तैनात एसआई सुरेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे और वर्ष 2018 के एक मामले का हवाला देकर भाई शिवराज को साथ ले गए।

विज्ञापन

घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया
परिवार ने वारंट और अन्य दस्तावेज दिखाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कागजात नहीं दिखाए। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि शिवराज को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। बहन का कहना है कि जब वह थाने पहुंची तो भाई के कपड़ों पर खून लगा था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

विज्ञापन

बिना दस्तावेज दिखाए घर से ले गई थी पुलिस
घायल शिवराज सिंह ने डॉक्टर को बताया कि थाने के भीतर एसएचओ, एक एसआई और एक कांस्टेबल ने उसे बुरी तरह पीटा। मां ने भी आरोप लगाया कि पुलिस बेटे को बिना दस्तावेज दिखाए घर से ले गई और थाने में रस्सी से बांधकर पीटा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को पुलिस ही अस्पताल लेकर आई थी।

वारंटी के पिता का नाम अलग है
जांच में उसके हाथ, चेहरे और छाती पर चोटें मिली हैं। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। उधर, थाना प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि वारंट में केवल शिवराज का नाम दर्ज था। मोहल्ले के लोगों की पहचान के आधार पर एसआई सुरेंद्र पाल सिंह युवक को थाने लेकर आए। थाने में अभिलेखों के मिलान के दौरान पता चला कि वारंटी के पिता का नाम अलग है।

कांच टूटने से चोटें आईं हैं
इसके बाद युवक ने थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कांच टूटने से उसे चोटें आईं हैं। उसे नियंत्रित करने के दौरान आवश्यक बल प्रयोग करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी ने मारपीट के आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित हैं। देररात तकरीबन 10 बजे पीड़ित युवक घर जाने लगा तो पुलिस ने रोककर उसे इलाज के लिए फिर से अस्पताल ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed