{"_id":"64b2c4a433771ce56f092ca3","slug":"hamirpur-young-man-died-by-jumping-from-the-betwa-bridge-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बेटी के जन्मदिन पर छुट्टी लेकर आया, पत्नी से झगड़े के बाद बेतवा पुल से कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बेटी के जन्मदिन पर छुट्टी लेकर आया, पत्नी से झगड़े के बाद बेतवा पुल से कूदकर जान दी
Sat, 15 Jul 2023 09:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Jul 2023 09:46 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा पुल से कूदकर युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में बेटी के जन्मदिन पर छुट्टी लेकर नौबस्ता के बौद्धनगर स्थित घर आए नेयवली पावर प्लांट के कर्मचारी ने पत्नी से झगड़े के बाद शुक्रवार रात हमीरपुर में बेतवा पुल से कूदकर जान दे दी। पीछे से पहुंचे उसके भाई ने पुल पर स्कूटी खड़ी देखी तो पुलिस को पत्नी से झगड़ाकर घर से आने की जानकारी दी। इसके बाद गोताखोरों ने नदी से शव बरामद किया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे गश्त कर रही सदर कोतवाली पुलिस को बेतवा पुल पर स्कूटी खड़ी मिली। इसी दौरान बौद्ध नगर निवासी वरुण अवस्थी मौके पर पहुंचा। उसने स्कूटी अपने भाई नितिन की बताई। बताया कि वह रात में भाभी से झगड़ा कर घर से आ गए थे। वे घाटमपुर के नेयवली पावर प्लांट में काम करते थे। वरुण ने बताया कि 15 जुलाई को नितिन की बड़ी बेटी अदिति का जन्मदिन था। इसीलिए नितिन ने एक दिन का अवकाश भी लिया था। 18 जुलाई को परिवार सहित मैहर माता (मप्र) जाने के लिए टिकट भी कराया था। नितिन के दो पुत्रियां अदिति और चाहत हैं।
विज्ञापन