फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Women beat up a molester for molesting them police absent during the 10 minute beating

Hamirpur: छेड़खानी करने पर महिलाओं ने मनचले को पीटकर किया लहूलुहान, 10 मिनट तक चली पिटाई में पुलिस नदारद

Fri, 03 Oct 2025 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

Hamirpur News: दशहरा मेला ग्राउंड में लड़कियों का पीछा कर कमेंट पास करने के आरोप में महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर जमकर पीटा और उसे लहूलुहान कर दिया। यह मारपीट 10 मिनट तक चलती रही, जिस दौरान पुलिस की गैरमौजूदगी पर अब सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Hamirpur Women beat up a molester for molesting them police absent during the 10 minute beating
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में दशहरा मेला देखने आईं महिलाओं ने एक युवक को जमकर पीटा और उसका आशिकी का भूत उतारा। युवक पर महिलाओं के साथ आईं लड़कियों का पीछा करने और उन पर कमेंट पास करने का आरोप है। महिलाओं ने मनचले को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन

यह घटना पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा मेला के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाओं ने युवक को पकड़कर 10 मिनट तक जमकर पिटाई की, लेकिन इस दौरान मेले में तैनात पुलिसकर्मी कहीं भी दिखाई नहीं दिए। पिटाई का यह वीडियो मेले में घूम रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस की गैरमौजूदगी ने खोल दी सुरक्षा व्यवस्था की पोल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दशहरा मेले में महिला सुरक्षा के इंतजामों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इतनी देर तक सरेआम मारपीट होने और पुलिस की गैरमौजूदगी ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। फिलहाल, युवक की पहचान और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed