फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Wedding celebrations halted accident claimed life of father who had gone to buy items for brides gift

Hamirpur: थम गईं शादी की खुशियां; सड़क हादसे ने पिता को छीना, कन्यादान का सामान खरीदने निकले थे, जांच शुरू

Mon, 16 Feb 2026 05:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 05:49 PM IST
सार

Hamirpur News: बेटी के मंडप के दिन कन्यादान का सामान लेने आए पिता की मुस्करा में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हेलमेट न पहनने और तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।

विज्ञापन
Hamirpur Wedding celebrations halted accident claimed life of father who had gone to buy items for brides gift
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में मंडप वाले दिन पिता अपने भांजे के साथ सोमवार को बाइक से बेटी के कन्यादान का सामान खरीदने के लिए मुस्करा बाजार आया था। थाना गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई, भांजा गंभीर रुप से घायल हो गया। मौत की खबर लगते ही शादी वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। महोबा जिले के खरेला थानाक्षेत्र के गांव बसौठ निवासी सिद्धगोपाल (50) पुत्र घंसू कुशवाहा सोमवार को अपने भांजे थानाक्षेत्र के गांव कराहरा निवासी देवकरन के साथ बाइक में सवार होकर मुस्करा बाजार खरीददारी के लिए आया था।

विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार मामा-भांजा जैसे ही थाना गेट के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मामा- भांजा घायल हो गए। हादसा देख आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने मामा सिद्धगोपाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को थाने में खड़ा किया। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी की खुशियों वाले घर में पसरा मातम
मृतक सिद्धगोपाल के घायल भांजे देवकरन ने पुलिस को बताया कि मृतक सिद्धगोपाल ईंट भटठे में मजदूर है।आगामी 18 फरवरी को मामा की बड़ी बेटी कोमल की शादी तय है। राठ कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में सजातीय सम्मेलन में शादी होनी थी। घर में आज सोमवार को मंडप का कार्यक्रम है। घर में नाते-रिश्तेदार एकत्र हैं, नाच गाने के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी अचानक बेटी के पिता की मौत की खबर लगते ही शादी की खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। मृतक के होने वाले समधी बलराम ने दोनों पक्षों के नाते-रिश्तेदारों से राय मशविरा कर शादी को आगे की तिथि के लिए टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed