{"_id":"6766b4e4c7f3eeee7206bb05","slug":"hamirpur-uncontrollable-truck-crushes-woman-death-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला, मौत से मचा कोहराम
Sat, 21 Dec 2024 06:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Dec 2024 06:02 PM IST
सार
Hamirpur News: बेकाबू ट्रक ने कुचलकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कानपुर-सागर हाईवे पर बड़े पावर हाउस के सामने हुई।
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बे से मौदहा की तरफ जा रहे बेकाबू ट्रक ने पटरी किनारे बकरी चरा रही महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की ट्रक के पहियों के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक हेल्पर के साथ ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला।
कस्बे के इमिलिया थोक के वार्ड संख्या दो के निवासी बाबूलाल कुटार की पत्नी राजरानी (55) शनिवार को हाईवे किनारे बड़े पावर हाउस की बाउंड्रीवॉल के किनारे बकरियां चरा रही थीं। वह पटरी किनारे बैठी थीं। शाम करीब चार बजे कस्बे की तरफ से जा रहा बेकाबू ट्रक उनको कुचलता हुआ हाईवे के नीचे जा घुसा।
इससे पहियों के नीचे दबकर महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनूप सिंह, कस्बा इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। हाइड्रा की मदद से ट्रक के पहियों के नीचे दबी महिला को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतका अपने पीछे पति बाबूलाल, पुत्र भूरा व विनोद, पुत्री कामिलि, श्यामली, सपना व रश्मि को रोता बिलखता छोड़ गई है। मृतका की तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है। दो पुत्र व एक पुत्री अविवाहित है। पूरा परिवार मजदूरी करता है।