{"_id":"6468db3fe80c8cf980067e66","slug":"hamirpur-uncontrollable-auto-overturned-10-passengers-including-driver-injured-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बेकाबू ऑटो सड़क किनारे खाई में पलटा, चालक सहित 10 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बेकाबू ऑटो सड़क किनारे खाई में पलटा, चालक सहित 10 सवारियां घायल
Sat, 20 May 2023 08:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 May 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
राठ के जराखर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के राठ में चिकासी थाने के बंगरा गांव निवासी लतीफ (36) ने बताया ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार सुबह वह गांव से सवारियां लेकर कस्बा जा रहा था। लतीफ ने बताया कि जराखर मार्ग पर सैना गांव के पास ऑटो सवार गांव के बाबूराम (55) को झपकी आ गई। जिस पर वह ऑटो की हैंडिल पर गिर गए।
विज्ञापन
असंतुलित ऑटो सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक लतीफ सहित बंगरा के बाबूराम, बबलू (35), विजय कुमार (26), विजय की पत्नी विमलेश (24), फूलकुंवर (55), इटैलिया राजा गांव की सोनम (20), ऊदल सिंह (80) घायल हो गए। वहीं सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित ऑटो से टकरा गई। जिसमें सवार लींगा गांव के अनिरुद्ध कुमार (18), धर्मेंद्र कुमार (19) भी घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सोनम, फूलकुंवर व ऊदल को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया।
विज्ञापन