फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two smugglers arrested with Ganja worth 25 lakhs

Hamirpur: 25 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के रायपुर ले जाने की थी तैयारी

Sat, 04 Feb 2023 03:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Feb 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Two smugglers arrested with Ganja worth 25 lakhs
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले में जरिया थाना की पुलिस ने दो कुतंल 5 किलो 480 ग्राम के गांजा के साथ दो तस्करों को बाइक व मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। वहीं चार अभियुक्त फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। यह गांजा रायपुर (छत्तीसगढ़) ले जाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


थाना जरिया प्रभारी बृजमोहन पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चन्द्रशेखर के ट्यूबवेल के पुलिया के पास कुछ संदिग्ध खड़े हैं उनके पास कुछ बोरियों में सामान है। जिन्हें वह मोटर साइकिल पर रख रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास बहद ग्राम बीरा से भागने का प्रयास कर रहे  इन्तजार खान (36) पुत्र जमील निवासी ग्राम नरायच थाना मौदहा, अनिल सिंह (32) पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम रूरीपारा थाना ललपुरा को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


कुछ व्यक्ति मौके से भाग गये। बरामद बोरियों के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि अलग-अलग 7 बोरियों में गांजा रखा हुआ है।बरामद गांजे का कुल वजन 2 कुन्तल 5 किलो 480 ग्राम था। दोनों ने बताया कि हम लोगों के साथ 4 व्यक्ति और भी थे। सभी मौके से फरार हो गए। काफी समय से रायपुर, छत्तीसगढ़ में रह कर मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कर रहे हैं। अभियुक्तों पर थाना जरिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed