फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Two miscreants involved in robbery arrested in police encounter

Hamirpur: डकैती में शामिल दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद

Wed, 28 Dec 2022 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Two miscreants involved in robbery arrested in police encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर के सुभाष बाजार में अली ब्रदर्स एंड संस की दुकान से सोमवार देर रात 20 लाख की डकैती की घटना का पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा कर दिया। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में सिटी फॉरेस्ट से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पैरों में गोली लगी है। उनके पास से डकैती के दौरान लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली सदर हमीरपुर क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात सुभाष बाजार के सूफीगंज चौराहा पर अलीब्रदर्स एंड संस दुकान पर बदमाशों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर कटर से दुकान का सटर काटकर 15 किलो चांदी के बर्तन व 180 ग्राम सोना ले गए थे। जिसके बाद डीआईजी वीके मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


एसपी शुभम पटेल ने बताया कि घटना की गहनता से जांच के लिए 6 पुलिस टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई। सिटी फॉरेस्ट स्थित मंदिर के पास बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई एवं पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई में 2 अभियुक्त फिरोजाबाद के टीटू व रवि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है, साथ ही बाइक सवार तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 5 किलो चांदी का सामान जिसमें 8 चांदी की प्लेट, 14 कटोरी, 1 गदा, 2 चांदी का कलश, बिछिया, पायल, अंगूठी व कुछ सोने के आभूषण बरामद हुए। पुलिस टीमों द्वारा घटना से संबंधित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed