फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur News Two Innocent Boys Orphaned After Father's Death and Mother Had Left 4 Years Ago

Hamirpur News: दो मासूम बच्चों संग इलाज कराने आए पिता की मौत, चार साल पहले छोड़कर चली गई थी मां

Wed, 26 Oct 2022 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में टीबी से ग्रसित पिता की मौत के बाद दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए। कोतवाल ने बच्चों को चाइल्डलाइन को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur News Two Innocent Boys Orphaned After Father's Death and Mother Had Left 4 Years Ago
अस्पताल में बैठे मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में विकास खंड मौदहा के टिकरी गांव निवासी दो बच्चे पिता की मौत के बाद अनाथ हो गए। चार साल पहले मां घर छोड़कर चली गई थी। कोतवाल ने बच्चों को चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी पप्पू (40) टीबी से ग्रसित थे। दो बच्चों को छोड़कर उसकी पत्नी चार साल पहले ही जा चुकी है।

विज्ञापन


पप्पू मजदूरी कर के अपना और अपने बच्चों का पेट पाल रहा था। वह शादी बरात में पत्तल उठाने का भी काम करता था। मंगलवार सुबह पप्पू की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद दोनों मासूम बच्चे के साथ पिता मौदहा सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने मौदहा एसओ को सूचना दी। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन

बुधवार को मौदहा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल भरत कुमार ने दोनों बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के अंकुर द्विवेदी व प्रतीक्षा द्विवेदी को सुपुर्द कर दिया है। टिकरी ग्राम प्रधान प्रतिभा ने बताया कि पप्पू शराब का लती था। वह मजदूरी करके जो भी रुपये कमाता था उसकी दारू पी लेता था। टीबी का मरीज होने के चलते कमजोर था। चार साल पहले उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी। बच्चों को हर संभव मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed