{"_id":"5ec40ba9ec834416d76099cd","slug":"hamirpur-two-farmers-were-killed-after-the-tractors-came-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ट्रैक्टर के नीचे आने से दो किसानों की गई जान, मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ट्रैक्टर के नीचे आने से दो किसानों की गई जान, मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम
Wed, 20 May 2020 01:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के मौदहा में लॉकडाउन में जैसे ही कुछ छूट दी गई, लोगों ने इसका अनुचित उपयोग शुरू कर दिया है। जिससे हादसों का ग्राफ बढ़ गया है। मंगलवार को गल्ला मंडी गेट के सामने हुए हादसे में दो बाइक सवार किसानों की मौत हो गई।
युवक के सिर पर पहिया चढ़ने से हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। बिंवार के ऊपरी सायर गांव निवासी शब्बू (46) व पप्पू उर्फ रामसजीवन (45) बाइक से घर का सामान लेने बाजार जा रहे थे। दोनोें जब मंडी गेट के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर में लगी बोरिंग मशीन (ड्रिल मशीन) से टकराकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए।
हादसे में रामसजीवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शब्बू की सांसे चल रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक का हेलमेट चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लगा जाम खुलवाया और घायल को अस्पताल भेजा। जहां डाॅक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कोतवाली पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया दोनों घरेलू सामान लेने कस्बा आए थे। मृतक पप्पू अपने पीछे तीन लड़के और तीन लड़कियां छोड़ गया है, जबकि शब्बू के तीन लड़की और दो लड़के हैं। परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। दोनों किसान थे।