फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Truck roughed up bike riders, both died on the spot

हमीरपुर: हाईवे पर हादसा, बाइक सवार दो मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

Thu, 17 Dec 2020 12:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Truck roughed up bike riders, both died on the spot
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
कानपुर-सागर हाईवे-34 पर बुधवार रात इंगोहटा गांव के पास बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


इंगोहटा निवासी जीतू धुरिया (25) पुत्र पप्पू गांव निवासी सुरेश प्रजापति (28) पुत्र श्यामलाल के साथ मौदहा कस्बे में एक भवन सामग्री की दुकान में काम करते थे। दोनों प्रतिदिन बाइक से मौदहा आते-जाते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से अपने गांव इंगोहटा लौट रहे थे, तभी हाईवे पर एक कृषि फार्म के पास उनकी बाइक में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और गिरने पर दोनों को रौंदता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन


हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज हरीशचंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शव को एंबुलेंस की मदद से शवगृह ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जीतू अपनी मां मुलिया व पत्नी रश्मी के साथ अपने ननिहाल इंगोहटा में रहता था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके दो वर्षीय एक पुत्री है। जीतू की मौत के बाद पत्नी व मां का रो रोकर बेहाल हैं।


उसके पिता पप्पू धुरिया बांदा में रहते हैं और पिछले 25 वर्षों से पत्नी व बेटे से कोई वास्ता नहीं रखे हैं। वहीं सुरेश प्रजापति तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह अपने पीछे पत्नी रीना व चार वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। दोनों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed