फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Three more accused arrested for tampering with ATM, 120 debit card, swiping machine recovered

हमीरपुर: एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार, 120 डेबिट कार्ड, स्वाइपिंग मशीन बरामद

Sat, 01 Jul 2023 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Three more accused arrested for tampering with ATM, 120 debit card, swiping machine recovered
कुरारा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के कुरारा में एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर रुपये निकालने के मामले में वांछित चल गैंग लीडर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों के पास से 120 डेबिट कार्ड, एक स्वाइपिंग मशीन, आधार कार्ड, दो मोबाइल, दो बाइकें बरामद की है। 15 दिन पूर्व मामले के चार आरोपियों को कुरारा व एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन


15 जून को एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व कुरारा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें वांछित चल रहे गैंगलीडर राघवेंद्र निषाद व अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी। शनिवार को कुरारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिकरोढ़ी की तरफ से दो बाइकों से शेखपुर की तरफ से आ रहे तीन आरोपियों थाना कुरारा के गोकुल डेरा निवासी गैंग लीडर राघवेंद्र निषाद, परसी डेरा निवासी अजय प्रताप निषाद व कौशल राज को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कुरारा थाने के क्राइम इंस्पेक्टर राजेशचंद्र मिश्रा, दारोगा विनेश गौतम, कांस्टेबल बलराम पटेल व रितेश मौर्या रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed