फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Thousands of fish died in pond villagers were troubled by foul smell immediate action sought from SDM

Hamirpur: तालाब में हजारों मछलियों की मौत, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान…एसडीएम से मांगी तत्काल कार्रवाई

Fri, 03 Oct 2025 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Oct 2025 10:43 AM IST
सार

Hamirpur News: जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के एक तालाब में हजारों मछलियों की मौत हो गई है। इससे उठ रही भीषण दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं और महामारी फैलने के डर से खौफ में हैं। ग्रामीणों ने सरीला एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है और आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Hamirpur Thousands of fish died in pond villagers were troubled by foul smell immediate action sought from SDM
तालाब में हजारों मछलियों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में तालाब में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया। तालाब के चारों ओर मरी हुई मछलियों का ढेर लग गया है, जिससे उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि लोग बीमारी फैलने के डर से खौफ में जी रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में अचानक मछलियों के मरने की घटना सामने आई है। मृत मछलियों की सड़ांध पूरे इलाके में फैल रही है। बच्चों और बुजुर्गों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। गांव वालों ने बताया कि कई बार प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन

कार्रवाई नहीं की, तो फैल सकती है महामारी
अरविंद, नीरज, अरुण, रामेश्वर, राजेंद्र, वीरेंद्र, गोकुल प्रसाद, राजकुमार, करन सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि सड़ी-गली मछलियों की वजह से गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई नहीं की, तो महामारी फैल सकती है।

आंदोलन करने को होंगे मजबूर
ग्रामीणों ने सरीला एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। परेशान ग्रामीणों ने तालाब की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को अब भी सुध नहीं है। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed