Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Teenager found hanging from a tree in a field body was found sitting on the ground

Hamirpur: खेत में पेड़ से लटका मिला किशोर, जमीन पर बैठी अवस्था में था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 06 Mar 2026 11:51 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:51 AM IST
सार

Hamirpur News: हमीरपुर के ग्राम पारा में किशोर का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Hamirpur Teenager found hanging from a tree in a field body was found sitting on the ground
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 14 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने किशोर की हत्या कर शव को लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार कमल सिंह का पुत्र भोला (14) बीते बृहस्पतिवार से लापता था।

विज्ञापन

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार को जब भोला के चाचा ज्ञान सिंह खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने भोला का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। चाचा के मुताबिक, भोला का शरीर फांसी के फंदे पर तो था, लेकिन वह जमीन पर बैठी हुई अवस्था में मिला। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि भोला की हत्या की गई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बाद में फंदे पर लटका दिया गया है। मृतक भोला तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता कमल सिंह खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed