{"_id":"6686b31b6e4a65d61f079cbd","slug":"hamirpur-robbery-case-filed-against-25-people-including-inspector-s-wife-and-children-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा, किसान नेता की बेटी की तहरीर पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा, किसान नेता की बेटी की तहरीर पर हुई कार्रवाई
Thu, 04 Jul 2024 08:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:06 PM IST
सार
Hamirpur News: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंकने के मामले में दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हमीरपुर जिले में किसान नेता की बेटी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कानपुर में तैनात दारोगा की पत्नी, बच्चों समेत 15 अज्ञात महिलाओं व 10 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ डकैती, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किसान नेता निरंजन सिंह राजपूत की बेटी दीक्षा राजपूत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 18 जुलाई 2022 को दारोगा वीर सिंह यादव से पांच वर्ष के लिए किराये पर मकान लिया था।
जिसमें वह रेस्टोरेंट चलाती है। इसका एग्रीमेंट भी किया था। चार जून की रात 10:30 बजे मकान मालिक दारोगा की पत्नी पुष्पारानी अपने पुत्र क्षितिज उर्फ बाबी, पुत्री और 15 महिलाओं व 10 लोगों को लेकर उसके रेस्टोरेंट में घुस आई और तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंकना शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट के हेल्पर अजय ने मना किया और उसे फोन कर जानकारी दी। जिस पर क्षितिज ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट की।
गुल्लक में रखे 50 हजार रुपये भी उक्त लोगों ने निकाल लिए और रेस्टोरेंट में लगे सीसी कैमरे भी तोड़ डीवीआर ले गए। उन्हें करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दारोगा वीर सिंह यादव की पत्नी पुष्पारानी, बेटे क्षितिज उर्फ बाबी, पुत्री तथा 15 अज्ञात महिलाओं व 10 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ बलवा, मारपीट, डकैती, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विभाग पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
वहीं दरोगा वीर सिंह यादव ने मामले को साजिश बताया है। बताया कि एक साल से अधिक समय से किराया नहीं दिया गया है, ऊपर से उसके परिवार फर्जी मुकदमा दर्ज कराया दिया गया है। कहा कि पुलिस की मिली भगत से ऐसा हो रहा है।