फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Robbery accused arrested in police encounter shot in both legs referred to district hospital

Hamirpur: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली…जिला अस्पताल रेफर, ये सामान बरामद

Sun, 08 Jun 2025 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

Hamirpur News: बीते शनिवार को सराफा व्यापारी के घर दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राम आसरे सरोज ने बताया कि मौके से एक तमंचा प्रमोद ज्वेलर्स लिखा बैग, जिसमें कुछ आभूषण थे। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur Robbery accused arrested in police encounter shot in both legs referred to district hospital
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में दिनदहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने शनिवार दोपहर में सर्राफा व्यापारी के घर घुसकर महिला को चाकू की नोक पर डराया और जेवर लेकर भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में 40 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। रविवार रात एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

विज्ञापन

राठ कस्बा के मियांपुरा कोटबाजार निवासी प्रमोद सोनी शनिवार को अपनी दुकान पर थे। तभी दो बजे घर में मेन गेट से बदमाश दूसरी मंजिल पर आए और कमरे में घुस गए। आहट मिलते ही किचन में खाना परोस रही पत्नी माया सोनी कमरे में पहुंची, तो एक बदमाश ने चाकू दिखाकर डरा दिया। वहीं,दूसरे बदमाश ने अलमारी से सोने की दो अंगूठी, सोने की चार चूड़ी और एक मंगलसूत्र लेकर भाग गए थे।

विज्ञापन

आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
एक बदमाश पीछे छत से कूदकर भाग गया, तो दूसरा बदमाश मुख्य  गेट से फरार हो गया। बदमाश लगभग आठ लाख रुपये के जेवर ले गए थे। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया। रविवार देर रात पनवाड़ी मार्ग पर नौहाई गांव के जंगल में मुस्करा थाने के कंधौली गांव राजेंद्र पुत्र हरगोविंद से पुलिस मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed