फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur road accident, Uncontrolled bike collided with pole, youth died and companion injured

हमीरपुर सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत और साथी घायल, मेला देखकर लौट रहे थे दोनों

Fri, 07 Apr 2023 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 12:26 PM IST
सार

Hamirpur Accident: पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Hamirpur road accident, Uncontrolled bike collided with pole, youth died and companion injured
मृतक वीरसिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक युवक की बाइक असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जवारा मेला देखकर घर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

पनवाड़ी थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव निवासी वीरसिंह (20) अपने साथी राजेश सेन (25) के साथ मुस्करा कस्बा के जवारा जुलूस देखने गए थे। गुरुवार देर रात 9:30 बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी नगर के गल्ला मंडी राठ के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

इसमें बाइक चालक वीरसिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, साथी राजेश सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉ. एमपी सिंह ने घायल को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता हरिशचंद ने बताया कि उनकी पत्नी विमला के नाम पर 12 बीघा जमीन है। उस पर उनके पुत्र देवेंद्र कुमार पूरन सिंह और वीरसिंह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed