फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hamirpur police penalty on bus of barati in marriage ceremony

हमीरपुर में उरई से बस भर के आए बरातियों के पुलिस देख उड़े होश, पूछताछ के बाद हुआ ई-चालान

Mon, 23 Mar 2020 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 23 Mar 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
hamirpur police penalty on bus of barati in marriage ceremony
पुलिस ने किया बस का चालान - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में रविवार की रात उरई से मुख्यालय आई बारात की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बरातियों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने कोरोना वायरस को लेकर भीड़ न लगाने की हिदायत देते हुए बस का ई चालान कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की शाम उरई से शहर के साबरी गेस्ट हाउस में बारात आई थी। जैसे ही बारात की बस महिला थाना के पास पहुंची। तभी कोतवाली पुलिस ने बस को रोक लिया। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बस मे मौजूद बरातियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने बरातियों को भीड़ कम करने के निर्देश देते हुए जल्द वापसी जाने को कहा। कोतवाल ने बताया कि महिला थाना के पास यात्रियों से भरी बस खड़ी देखी गई थी। जिसकी पू्छताछ पर पता चला कि बस में बराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो साबरी गेस्ट हाउस एक शादी समारोह में आए थे। कहा कि बस में 50 से अधिक बराती होने पर उसका ई-चालान किया गया है। किसी के खिलाफ मुकदमा व जुर्माना नहीं लगाया गया। उन्होंने बरातियों को कोरोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed