{"_id":"61f25da255a0e71d7d633107","slug":"hamirpur-overloaded-truck-crushed-two-bike-riders-one-died-other-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: ओवरलोड ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: ओवरलोड ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Thu, 27 Jan 2022 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Jan 2022 04:26 PM IST
सार
मौसेरे भाई के तिलक कार्यक्रम के लिए सामान लेकर जा रहे दो युवकों को बुधवार दोपहर मुंडेरा रोड पर भौनिया मोड़ के पास एक ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार कर कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसेरे भाई के तिलक कार्यक्रम के लिए सब्जी, पनीर लेकर भरुआ सुमेरपुर कस्बे से वापस बाइक से बिना हेलमेट लगाए जा रहे दो युवकों को मुंडेरा रोड पर भौनिया मोड़ के पास मौरंग भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सिसोलर गांव निवासी धनंजय (22) हाल मुकाम मौदहा अपने मौसेरे भाई अतुल यादव के तिलक के कार्यक्रम के लिए सब्जी व पनीर लेने अतुल की बुआ के लड़के संदीप (23) निवासी खपटिहा जनपद बांदा के साथ कस्बे में बाइक से आए।
विज्ञापन
सामान लेने के बाद करीब साढ़े 12 बजे वापस जा रहे थे तभी भौनिया मोड़ के पास ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे धनंजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को सदर अस्पताल से नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।