{"_id":"68c2ec504624623d2b05e5bd","slug":"hamirpur-on-the-order-of-the-court-a-report-of-selling-and-beating-a-woman-was-filed-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कोर्ट के आदेश पर महिला को बेचने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कोर्ट के आदेश पर महिला को बेचने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
Thu, 11 Sep 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही परिजनों पर तीन लाख रुपये में उसे बेचने का आरोप लगाया है। साथ ही मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। मामले में कोर्ट के आदेश पर छह ज्ञात और एक अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि उसके चाचा और भाई ने उसे कानपुर नगर के टिकवापुर गांव निवासी अखिलेश के साथ तीन लाख रुपये लेकर भेज दिया था। वहां पति ने उसे गलत काम में डालने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने अपनी इच्छा से उमेश नामक युवक के साथ रहना शुरू कर दिया। आरोप है कि चार जुलाई 2025 की शाम करीब पांच बजे उसकी मां, चाचा और भाई असलहों के साथ चार पहिया गाड़ी से उसके गांव भेड़ी पहुंचे और मारपीट कर जबरन उठा ले जाने लगे। बीच-बचाव करने आए उमेश पर अज्ञात व्यक्ति ने फायर कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने बार-बार थाने में गुहार लगाई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
थाना जलालपुर प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि महिला की शादी करीब दो-तीन वर्ष पूर्व परिजनों ने की थी। पहली विदाई के बाद वह वापस आकर अपने प्रेमी उमेश कुमार के साथ चली गई थी। इस संबंध में परिजनों ने उमेश कुमार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट के आदेश से छह ज्ञात और एक अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।