फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Neighbor misdeed with two-year-old girl

Hamirpur: घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Sep 2024 12:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 27 Sep 2024 12:27 PM IST
सार

Hamirpur News: मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Hamirpur: Neighbor misdeed with two-year-old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त मासूम की मां व परिवार के लोग फसल कटाई के लिए खेतों में गए हुए थे। तीन वर्ष के भाई को दुकान चॉकलेट के लिए भेज दिया, इस बीच आरोपी ने मासूम को अंदर कमरे में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। शाम को घर पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मासूम को गंभीर हालत में जिलाअस्पताल रेफर किया गया है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी दो वर्षीय मासूम की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। वह खेतों में फसल कटाई करने गई थी। उनकी बेटी व बेटा घर के दरवाजे के पास ही खेल रहे थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला देवकरन पुत्र नत्थू प्रजापति दरवाजे पर आया और बेटे को कुछ खिलाने का लालच देते हुए उसे दुकान भेज दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसी दौरान मासूम के साथ देवकरण ने दुष्कर्म किया। शाम को महिला खेतों से घर पहुंची तो बेटी की हालत देख मां को समझते देर न लगी कि क्या हुआ। लेकिन उसने पूछा कि यह किसने किया तो बेटी ने पड़ोस में रहने वाले देवकरन के घर की ओर इशारा किया। इसके बाद मां आरोपी को पकड़ लाई। इसी बीच वह मौके से भाग खड़ा हुआ। देर रात्रि मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद देर रात घटना स्थल पर सीओ घनश्याम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी देवकरन के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ घनश्याम सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed