फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: MLA reprimanded over power cuts, SDO said MLA should apologize

Hamirpur: बिजली कटौती को लेकर विधायक ने लगाई फटकार, एसडीओ बोले- माफी मांगे विधायक

Tue, 16 Jul 2024 07:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 07:21 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में बिजली कटौती को लेकर विधायक ने एसडीओ को फटकार लगाते हुए धरने पर बैठने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Hamirpur: MLA reprimanded over power cuts, SDO said MLA should apologize
राठ के पावर हाउस में रोस्टर रजिस्टर देखती विधायक मनीषा अनुरागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिजली कटौती को लेकर राठ विधायक और एसडीओ में ठन गई है। रोस्टर के अनुसार बिजली न मिलने पर विधायक ने एसडीओ को फटकार लगाते हुए धरने पर बैठने की चेतावनी दी। वहीं एसडीओ ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तहत कर्मचारियों के साथ एसडीएम से विधायक की शिकायत की। साथ ही किए गए बर्ताव के लिए माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


बिजली संकट को लेकर मंगलवार 11 बजे विधायक मनीषा अनुरागी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर रोड स्थित बिजली हाउस पहुंचीं। जहां विधायक रोस्टर रजिस्टर में प्रतिदिन 20 से 21 घंटे की बिजली रिपोर्ट भेजने की बाद पर भड़क गईं। उन्होंने फर्जी रिपोर्ट देने पर एसडीओ शिवेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए कहा कि नगर व क्षेत्र में केवल 14 घंटे बिजली मिल रही है। कागजों में विभाग 20 से 21 घंटे बिजली देने की बात दर्शा रहा है। इस तरह से सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर की बिजली काटकर सुमेरपुर में दी जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाए।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अगर बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगी। विधायक ने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराए। एसडीओ शिवेंद्र कुमार ने बिजली समस्या से निजात दिलाने की बात कही। विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, रविन्द्र शर्मा अंकल, कंधीलाल भारती, अमरचंद अनुरागी प्रेमचंद,राजपूत निशा भटनागर ज्योति गुप्ता मौजूद रहीं।

 

उधर, बाद में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में उपखंड अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बिजली कर्मचारियों के साथ एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे से शिकायत की। उन्होंने बताया कि विधायक मनीषा अनुरागी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली कार्यालय पहुंचीं और बिजली आपूर्ति के लिए जिम्मेदार ठहरा कर धमकाया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की छवि धूमिल हुई। कर्मचारियों से किए गए व्यवहार की प्रति माफी मांगी जाए, साथ ही भविष्य में इस तरह के बर्ताव पर बिजली कर्मी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। उनके साथ जेई बीके पांडे, इं. अजय कुमार, नसीम अहमद सहित समस्त बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed