{"_id":"65f73792ca01d464e80de631","slug":"hamirpur-misdeed-with-accused-sister-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: भतीजी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए आरोपी की बहन से की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: भतीजी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए आरोपी की बहन से की हैवानियत
Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी से बदला लेने के लिए पीड़िता के चाचा ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव में बीते तीन मार्च को विवाहिता से गांव निवासी युवक ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अदालत में पीड़िता ने बयान देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए आरोपी युवक को छह मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चचेरी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना से आक्रोशित चाचा ने आरोपी से बदला लेने के लिए उसकी विवाहित बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के पास उसकी फोटो व वीडियो था।
विज्ञापन
वायरल करने की धमकी देकर तीन मार्च को रात में घर की छत में बुलाकर हैवानियत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 14 मार्च को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िताओं की तहरीर व बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन