Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Maudaha Dam to be Drained by May 15; to Remain Closed for One Month

Hamirpur: मौदहा बांध 15 मई तक होगा खाली, एक माह रहेगा बंद, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

Tue, 05 May 2026 09:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 05 May 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Maudaha Dam to be Drained by May 15; to Remain Closed for One Month
मौदहा बांध - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड मुस्करा की विरमा नदी में स्थापित मौदहा बांध पर जल यांत्रिक संयंत्रों और गेटों का जीर्णोद्धार कार्य कराने के लिए बांध को खाली करने की अनुमति शासन से मिल गई है। अब 15 मई तक बांध को निर्धारित निष्क्रिय भंडारण तक खाली किया जाएगा। इसके बाद 15 मई से 15 जून तक बांध पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि बांध के गेटों आदि का काम किया जाना है। बांध खाली होने के बाद निर्धारित अवधि में कार्य पूरा किया जाएगा। बांध का जल स्तर 139.70 मीटर क्षमता 21.0 एमसीएम तक घटाया जाएगा, जिससे गेटों का मरम्मत कार्य सुचारु रूप से कराया जा सके। शासन से मिले निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 का अनुपालन किया जाए। डैम खाली करने से पहले अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें आगाह किया जाएगा। बंद समय के दौरान जलीय जैव-विविधता पर न्यूनतम प्रभाव बनाए रखने, क्षेत्र के तालाबों को भरने तथा पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश शासन से मिले हैं।
विज्ञापन


बेतवा नदी का बढ़ेगा जल स्तर
मौदहा बांध का पानी बुधवार से छोड़ा जाएगा। हालांकि प्रशासन ने धीरे-धीरे पानी छोड़ने का प्लान तैयार किया है। गाइड लाइन के मुताबिक 15 मई तक खाली भी किया जाना है। विभाग के पास बुधवार से 10 दिन का समय है। बेतवा नदी का जल स्तर अगर अधिक बढ़ा तो वहां पर नदी किनारे खीरा, ककड़ी एवं अन्य फसलों को कर रहे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed