फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Leakage in gas cylinder at wedding feast, 22 scorched by fire

Hamirpur: शादी के भोज में गैस सिलिंडर में रिसाव, आग से 22 झुलसे, आठ की हालत गंभीर

Wed, 14 Dec 2022 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Dec 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Leakage in gas cylinder at wedding feast, 22 scorched by fire
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव में शादी के भोज के दौरान खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर के रिसाव ने आग पकड़ ली। सिलिंडर से आग की लपटें निकलने लगीं। जिसकी चपेट में आकर मासूम बच्चों सहित 22 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में खाना बनाने वाले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


लींगा गांव निवासी अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को छतरपुर जिले के गढ़ी मलेहरा बरात जानी है। बुधवार रात भोज चल रहा था। रसोइया दीवानपुरा मोहल्ला निवासी महीपत ने बताया कि अपनी पार्टी के साथ खाना पका रहे थे। गैस सिलिंडर खत्म होने पर दूसरा बदल कर लगाया। जैसे ही भट्टी में आग लगाई अचानक लीकेज सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


आग की लपटों की चपेट में आने से लींगा गांव के आनंद (9), रचित कुमार (7), आयुष (8), आशीष (10), धर्मपाल (25), अरविंद (35), पुनीत कुमार (20), विनोद कुमार (28), कृष कुमार (10), राशि (7), दीवानपुरा मोहल्ले की कस्तूरी (61), लाड़कुंवर (45), पार्वती (40), शिवानी (2), अमित कुमार (20), महीपत (55), शशि (22), तारारानी (40), सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी कृपाल (65), बुधौलियाना मोहल्ले के ज्ञान सिंह (38), लुधियातपुरा के विनोद कुमार (22), फरसौलियाना के सुनील कुमार (22) झुलस गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने तारारानी, शशि, महीपत, लाड़कुंवर, पार्वती, आनंद, अमित कुमार व कस्तूरी को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed