{"_id":"6316f6a8cd095302836d1000","slug":"hamirpur-jewelery-worth-15-lakhs-crossed-from-bullion-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से 15 लाख के जेवरात किए पार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान से 15 लाख के जेवरात किए पार, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 06 Sep 2022 02:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में कस्बा सुमेरपुर के मंडी गेट के सामने ट्रेक्टर एजेंसी में संचालित ज्वेलर्स की दुकान पर चोरों ने 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात पार किए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सर्राफ ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कस्बे में गल्ला मंडी के सामने कृष्णमोहन गुप्ता की सोनालिका ट्रैक्टर की एजेंसी है। इसी में एजेंसी धारक के पुत्र विनय कुमार गुप्ता ने सोने चांदी की भी दुकान खोल रखी है। सोमवार रात अज्ञात चोर एजेंसी के पिछले गेट की तरफ से खिड़कियों को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में लगे कांच का केबिन तोड़कर वहां रखे जेवरात उड़ा दिए।
विज्ञापन
विनय गुप्ता के अनुसार सोने के ढाई सौ ग्राम व चांदी के चार किलो के जेवरात कीमत लगभग 15 लाख रुपए तथा दस हजार नगद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सुबह 9:30 बजे दुकान खोलने पर हुई। पीड़ित ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन