Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Jail head warder suspended for taking bribe in the name of meeting in district jail

Hamirpur: जिला कारागार में मिलाई के नाम पर रिश्वत लेने वाला जेल हेड वार्डर निलंबित

Wed, 04 Jun 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jun 2025 09:08 PM IST
सार

जिला कारागार में तैनात हेड वार्डर सुशील कुमार का मिलाई के नाम पर बंदियों व कैदियों के परिजनों से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में आरोपी हेड वार्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Hamirpur: Jail head warder suspended for taking bribe in the name of meeting in district jail
जिला कारागार में मिलाई करने वाले लोगों से रुपये लेता जेल हेड वार्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार में बंदियों और कैदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों से रिश्वत लेने के मामले में जेल हेड वार्डर सुशील कुमार को निलंबित कर दिया गया। हेड वार्डर को हमीरपुर जिला कारागार से बांदा जेल से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच जेलर बांदा को सौंपी गई है। मंगलवार को जेल हेड वार्डर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिला कारागार हमीरपुर में 775 बंदी व कैदी निरुद्ध हैं। जिनसे औसतन रोजाना 70 से 80 लोग मिलने पहुंचते हैं। मिलाई करने वाले लोगों से वसूली की जा रही थी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर मंगलवार को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर जेल हेड वार्डर को सुशील कुमार को निलंबित कर मंडल कारागार बांदा में संबंध किया गया है। मामले की जांच जेलर बांदा को सौंपी गई है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed