फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur: Ignoring the rules of railways, the girl made a reel on the railway bridge

Hamirpur: रेलवे के नियमों को धता बता युवती ने रेलवे ब्रिज में बनाई रील, पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ तलाश में जुटी

Sun, 19 Jan 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Ignoring the rules of railways, the girl made a reel on the railway bridge
रेलवे ब्रिज पर रील बनाती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब
भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र की एक युवती ने जान जोखिम में डालकर कानपुर-बांदा रेलवे रूट में यमुना नदी पर बने पुल पर रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है। रील वायरल होते ही स्थानीय पुलिस के साथ आरपीएफ, जीआरपी युवती की खोजबीन में लगी है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए फिलहाल युवती ने अपने अकाउंट से रील दोपहर में डिलीट कर दी है। यह रील चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि वायरल रील की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कस्बे के किसी मोहाल में रहती है। युवती को रील बनाने का शौक है। वह आए दिन सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया के अकाउंट में शेयर करती है। शनिवार को युवती ने एक रील अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर की। इस रील की शूटिंग कानपुर-बांदा रेलवे रूट पर यमुना नदी पर बने ब्रिज पर की गई है। जबकि इस ब्रिज पर रेलवे ने फोटोग्राफी आदि करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी युवती नियमों को धता बताकर रील बनाने में सफल हो गई। सोशल मीडिया में इसके वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी, आरपीएफ उसकी तलाश में जुड़ गई है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। आरपीएफ घाटमपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवती के पते की शिनाख्त कराई जा रही है। शिनाख्त होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed