{"_id":"637105ab0407a94053769bf0","slug":"hamirpur-husband-and-wife-burnt-in-fire-both-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: रसोई में बैठकर खाना खाते समय युवक के ऊपर गिरा डीजल का केन, पति को जलता देख लिपट गई पत्नी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: रसोई में बैठकर खाना खाते समय युवक के ऊपर गिरा डीजल का केन, पति को जलता देख लिपट गई पत्नी, गंभीर
Mon, 14 Nov 2022 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:13 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में पति को जलता देख पत्नी उससे लिपट गई। दोनों लोग आग से झुलस गए। गंभीर हालत में दंपती को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इमरजेंसी में आग से झुलसे दंपती का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में रसोई में बैठकर खाना खाते समय डीजल का केन युवक के ऊपर गिर गया। आग लगने से वह झुलस गया। बचाने में पत्नी भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती पचखुरा खुर्द निवासी सपना ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे वह खाना बना रही थी।
विज्ञापन
पति राहुल रसोई घर में बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान ऊपर अलमारी में रखा डीजल का केन राहुल के ऊपर गिर पड़ा। चूल्हे की चिंगारी से आग पकड़ लेने से वह जलने लगा। उसे लपटों में घिरा देख वह आग बुझाने के लिए पानी लेकर आई। तब तक वह गंभीर झुलस गया। उससे लिपटकर उसने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गई।
विज्ञापन
परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके वर्मा ने बताया कि युवक राहुल करीब 80 प्रतिशत से अधिक झुलसा है, जबकि महिला 60 प्रतिशत जली थी। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन