फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Husband and wife burnt in fire, both in critical condition

Hamirpur: रसोई में बैठकर खाना खाते समय युवक के ऊपर गिरा डीजल का केन, पति को जलता देख लिपट गई पत्नी, गंभीर

Mon, 14 Nov 2022 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Nov 2022 12:13 AM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में पति को जलता देख पत्नी उससे लिपट गई। दोनों लोग आग से झुलस गए। गंभीर हालत में दंपती को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur: Husband and wife burnt in fire, both in critical condition
जिला अस्पताल में इमरजेंसी में आग से झुलसे दंपती का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में रसोई में बैठकर खाना खाते समय डीजल का केन युवक के ऊपर गिर गया। आग लगने से वह झुलस गया। बचाने में पत्नी भी झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती पचखुरा खुर्द निवासी सपना ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे वह खाना बना रही थी।

विज्ञापन


पति राहुल रसोई घर में बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान ऊपर अलमारी में रखा डीजल का केन राहुल के ऊपर गिर पड़ा। चूल्हे की चिंगारी से आग पकड़ लेने से वह जलने लगा। उसे लपटों में घिरा देख वह आग बुझाने के लिए पानी लेकर आई। तब तक वह गंभीर झुलस गया। उससे लिपटकर उसने आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी झुलस गई।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. एके वर्मा ने बताया कि युवक राहुल करीब 80 प्रतिशत से अधिक झुलसा है, जबकि महिला 60 प्रतिशत जली थी। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed