{"_id":"66f2d37af37084d741031574","slug":"hamirpur-hurt-by-the-loss-of-crops-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फंदा लगाकर दी जान, बटाई पर ली थी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फंदा लगाकर दी जान, बटाई पर ली थी खेती
Tue, 24 Sep 2024 08:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:58 PM IST
सार
Hamirpur News: किसान ने बटाई पर खेती ली थी। अधिक बरसात से मूंग, उड़द व मूंगफली की फसल बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
हरी सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में अधिक बारिश से फसल बर्बाद होने से दुखी किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीन दिन के अंदर फसल बर्बाद होने के चलते किसान द्वारा खुदकुशी करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले बृहस्पतिवार को फसल बर्बाद होने पर राठ के ही एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी रवि कुमार राजपूत ने बताया कि उनके पिता हरीसिंह राजपूत (55) ने मंगलवार सुबह खेत पर लगे आंवले के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। बताया कि पिता के नाम पर दो बीघा जमीन है, साथ ही आठ बीघा जमीन बटाई पर लेकर उसमें मूंग, उड़द व मूंगफली की फसल बोयी थी। अधिक बारिश होने के चलते फसल बर्बाद हो गई, जिससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। किसान की मौत पर पत्नी संतोष बेटा रवि कुमार, लवकेश व आर्यांश का रो-रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष भरत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
एसडीएम सरीला राजकुमार गुप्ता ने कहा कि सूचना पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेज जांच कराई गई , जिसमें फसल बर्बाद होने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया गया कि मृतक शराब पीने का लती था, जिस कारण खुदकुशी की है। इससे पहले बृहस्पतिवार को राठ के मझगवां में बारिश से फसल खराब हो जाने पर झल्लन अहिरवार (45) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि बारिश में उड़द व मूंग की फसल चौपट होने से वह परेशान थे।