फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: GST Intelligence team raided SNK dealer's warehouse, seized goods and a loader

Hamirpur: एसएनके डीलर के गोदाम में जीएसटी इंटेलिजेंस टीम ने की छापेमारी, माल व एक लोडर किया सीज

Sat, 19 Oct 2024 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 07:26 PM IST
सार

Hamirpur News: जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने एसएनके डीलर के गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान पांच सदस्यीय टीम ने गोदाम में आवश्यक अभिलेख देखे। साथ ही रखा माल व एक लोडर सीज कर दिया।

विज्ञापन
Hamirpur: GST Intelligence team raided SNK dealer's warehouse, seized goods and a loader
एसएनके डीलर के गोदाम में जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर चोरी की आशंका पर मुख्यालय में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की पांच सदस्यीय टीम ने लखनऊ पुलिस के साथ मुख्यालय स्थित एसएनके पान मसाला डीलर के यहां छापा डाला। शुक्रवार को पहुंची टीम गोदाम में ताला पड़े होने के कारण बाहर निगरानी करती रही। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम का ताला काटकर टीम ने साक्ष्य जुटाए। गोदाम में रखे अभिलेखों के निरीक्षण के अलावा माल की गिनती की गई। इससे पूर्व शुक्रवार रात टीम ने बाहर खड़े एसएनके लदे लोडर को सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन



जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय की टीम ने शुक्रवार को मुख्यालय के कालपी चौराहा पर एसएनके पान मसाले के डीलर लक्ष्मी ट्रेडर्स में छापा डाला। टीम के पहुंचने से पहले डीलर गोदाम व घर में ताला डाल फरार हो गईं। पड़ोसियों के अनुसार लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से संचालित फर्म के पास एसएनके, घड़ी साबुन, मसाला, टाटा नमक की एजेंसी है।
विज्ञापन

एसएनके पान मसाला की एजेंसी गीत गुप्ता के नाम से है। उधर, टीम गोदाम खुलने का शुक्रवार सुबह से रात तक इंतजार करती रही। जिसके बाद गोदाम के बाहर खड़े एसएनके पान मसाला लदे लोडर को सीजकर कोतवाली में खड़ा कराया। शनिवार सुबह टीम फिर गोदाम के बाहर खड़ी हो गई। घर व गोदाम दोनों जगह ताला पड़े होने से टीम पहले गोदाम सील करने की बात कहती रही।

उधर, कोतवाली से पहुंची पुलिस ने इसके लिए जरूरी सामान भी टीम को मुहैया कराया। कुछ देर बाद दोपहर करीब 2.30 बजे टीम ग्राइंडर से दो ताले काटकर गोदाम में घुस गई। टीम ने पूरे गोदाम का भ्रमण कर वहां रखे अभिलेख खंगाले और रखा माल भी देखा। लाखों रुपये कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। टीम में एक एसआईओ व चार आईओ के साथ पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

 

पूर्व में भी छापा डाल चुकीं टीमें
पड़ोसियों के अनुसार कई कंपनियों की एजेंसी होने के चलते यहां पहले भी कई बार जीएसटी व अन्य टीमों द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। तब महिला कारोबारी जांच में सहयोग करती रही, लेकिन इस बार गोदाम का ताला तक नहीं खोला गया।

घर में बंद रही वृद्धा
छापेमारी की सूचना पर महिला व्यापारी घर व गोदाम में ताला डाल कही चली गई। जिस पर घर में ताला लगे होने से अंदर व्यापारी की वृद्ध सास बंद रही। वह पड़ोसियों से कमरे में लगे जंगले से जरूरत का सामान मंगाती रहीं। दूध वाला भी जंगले से दूध देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed