{"_id":"68e357aad4ac10e16400b174","slug":"hamirpur-grandson-beats-grandmother-to-death-with-stick-after-she-refuses-to-pay-for-alcohol-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर नाती ने दादी को डंडे से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर नाती ने दादी को डंडे से पीटकर मार डाला
Mon, 06 Oct 2025 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:26 AM IST
सार
हमीरपुर जिले में नाती ने दादी को डंडों से पीटकर मार डाला। वारदात थाना कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर 11 में हुई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर 11 में रविवार की देर रात शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर नाती ने दादी को डंडों से पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व.धर्मदास अहिरवार की पत्नी आशारानी (70) अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे के आसपास आशारानी का नाती विशाल शराब पीने को उनसे पैसा मांगने गया था।
विज्ञापन
नाती की आदतों से परेशान आशारानी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर विशाल ने दादी को कई बार दरवाजे की चौखट में बाल पकड़कर भेड़ा, जिससे आशारानी बेहोश होकर गिर पड़ी। फिर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे आशारानी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ पड़ोसी भी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ ही नाती विशाल को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन