फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Gram Panchayat officer Committed suicide

Hamirpur: ग्राम पंचायत अधिकारी ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 01 Jul 2023 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 11:55 PM IST
सार

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर जिले में ग्राम पंचायत अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hamirpur: Gram Panchayat officer Committed suicide
अनुज कुमार माथुर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जनपद में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने अधिकारी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है, वहीं परियोजना निदेशक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कस्बे के मराठीपुरा बगिया निवासी अनुज कुमार माथुर (21) बांदा के जसपुरा ब्लाॅक में ग्राम पंचायत अधिकारी थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। वहीं, परिजन दूसरे कमरे में सो गए। सुबह देर तक न उठने पर मां मौके पर पहुंचीं। उनका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


मृतक के मामा जय नारायन ने बंदा के परियोजना निदेशक पर आरोप लगाया कि उन्होंने भांजे से कई गांवों का प्रभार छीन लिया था। साथ ही दो माह का वेतन भी रोक लिया था। इससे वह अवसाद में रहने लगा था। उस पर विधवा मां, भाई व चार अविवाहित बहनों की जिम्मेदारी थी। क्षेत्राधिकारी विवेक यादव ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले कार्यभार ग्रहण किया है। 16 से 30 जून तक मेडिकल लीव पर था। मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। - प्रवीण आनंद, परियोजना निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed