फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Girl students hit by container, accident while returning from Spell-B exam, one dead and one injured

Hamirpur: छात्राओं को कंटेनर ने मारी टक्कर, स्पेल-बी परीक्षा देकर लौटते समय हादसा, एक की मौत और एक घायल

Mon, 16 Oct 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

Hamirpur Accident: घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया है। उधर, घटना की सूचना पाकर एडीएम व एएसपी जिला अस्पताल व पीएचसी में आकर परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
Hamirpur: Girl students hit by container, accident while returning from Spell-B exam, one dead and one injured
अस्पताल में भर्ती छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में बीआरसी कुछेछा से स्पेल-बी की परीक्षा देकर शिक्षक के साथ बाइक से छात्राएं वापस लौट रहीं थीं। इसी दौरान सुमेरपुर फैक्टरी एरिया में पुलिस चौकी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौदहा की तरफ भाग निकला। इस घटना में शिक्षक छात्राओं के साथ हाईवे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम पंचायत मवईजार के मजरा कलका पुरवा के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महेश अनुरागी अपने विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा अर्पिता (10) पुत्री राजेंद्र कुमार यादव और कक्षा पांच की छात्रा खुशबू (12) पुत्री स्व.जसवंत यादव को ब्लॉक स्तरीय स्पेल-बी की परीक्षा दिलाने बाइक से गए थे।

विज्ञापन

निजी वाहन से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
परीक्षा के बाद शिक्षक दोपहर लगभग दो बजे बाइक से छात्रों को लेकर वापस विद्यालय जा रहे थे। नेशनल हाईवे में फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी के समीप पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौदहा की ओर भाग निकला। इस घटना में शिक्षक छात्राओं सहित हाईवे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक राहगीर ने अपने निजी वाहन से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

शिक्षक का उपचार पीएचसी में चल रहा है
यहां पर चिकित्सकों ने खुशबू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी समर सिंह तत्काल मौके पर आए और गंभीर रूप से घायल छात्रा अर्पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, शिक्षक का उपचार पीएचसी में चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। अचानक हुई इस घटना से छात्राओं के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed