{"_id":"62cbc5fbd6a52776e33f4ba7","slug":"hamirpur-five-people-of-the-same-family-ate-poisonous-substance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, अब तक सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ, अब तक सामने आई ये बात
Mon, 11 Jul 2022 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:14 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में जहरीला पदार्थ खाने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने वाले सभी लोग अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में रानी लक्ष्मी बाई मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के मां, बेटे, बेटियों समेत पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर गटकने के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह रानी लक्ष्मी बाई तिराहा निवासी सुशीला (50) पत्नी स्व. रामप्रवाह उर्फ मुन्ना ने अपने बेटे सौरभ (22), शुभम (25), बेटी (17), शालिनी (19) ने घर का दरवाजा बंद कर सभी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह परवीन ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इसपर पुलिस को सूचना दी गई। एसपी शुभम पटेल ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। जमीन विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन