फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Five goats died due to lightning

Hamirpur: आकाशीय बिजली गिरने से पांच बकरियों की मौत, बाल-बाल बचे चरवाहे

Thu, 29 Jun 2023 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Jun 2023 08:20 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Five goats died due to lightning
आकाशीय बिजली गिरने से बकरियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के मौदहा में रुक-रुककर हो रही बारिश गुरुवार दोपहर तेज हो गई। जिसके चलते गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली से पांच बकरियों की मौत हो गई है, हालांकि राहत की बात यह रही कि चरवाहे बाल-बाल बच गए। अन्यथा स्थिति और भी भयंकर हो सकती थी। जबकि अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने घटनास्थल की जांच या मरी बकरियों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परछा के निकट परछा निवासी मतीन पुत्र हलीम के नलकूप के निकट बकरियां चरा रहे गांव निवासी अकरम पुत्र असलम और छोटे भाई पुत्र वाहिद जिस समय तेज गरज के साथ बिजली कड़की तो वह नलकूप में चले गए। उसी दौरान बिजली गिरने से वह तो बच गए लेकिन दोनों की पांच बकरियों की मौत हो गई। जिससे उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस सम्बंध में तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है और बकरियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद जो भी सरकारी अनुदान दिया जाता है नियमानुसार दिलाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed