फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: embezzlement of 54 lakhs in Bank of Baroda

Hamirpur: बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Nov 2022 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 08:00 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। मामले में तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Hamirpur: embezzlement of 54 lakhs in Bank of Baroda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हमीरपुर जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की राठ शाखा में 54 लाख से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधन के प्रार्थनापत्र पर तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पनवाड़ी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जितेंद्र कुमार गौतम वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कानपुर के बी-97 बर्रा 8 निवासी विनय सचान शाखा में आपरेशन इंचार्ज थे। आरोप है विनय ने बैंक  के कई धाताधारकों की एफडीआर अनाधिकृत तरीके से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। जानकारी होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज गिरि ने करीब 54 लाख, 22 हजार, 20041 रुपये गबन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान आपरेशन इंचार्ज का फतेहपुर शाखा में स्थानांतरण हो गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया था।  एसपी के आदेश पर कोतवाली में विनय सचान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन
जुलाई के अंतिम सप्ताह में इसी शाखा में 1 करोड़, 59 लाख, 94 हजार, 375 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज गिरी ने कैशियर सुरेंद्र राजपूत व संयुक्त प्रबंधक हंसराज त्रिपाठी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी कैशियर तभी से फरार है। साढ़े तीन माह बाद 54 लाख का गबन सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed